Sunday, March 17, 2024

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: सहायक सचिव को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, किसान से मांगे थे 7 लाख रुपये

न्यूज 24द क्राइम भोपाल। 
लोकायुक्त भोपाल ने बड़ी कार्रवाई की है। सहायक सचिव को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है। सहायक सचिव का नाम विनोद सेन बताया जा रहा है। किसान ने आरोपी सहायक सचिव की शिकायत लोकायुक्त से की थी। अधिकारी ने किसान से बलराम योजना के तहत पोखर बनाने के लिए 7 लाख की रिश्वत मांगी थी।
बताया जा रहा है कि सहायक सचिव बेरसिया के ग्राम पंचायत रतुआ रतनपुर में पदस्थ है। आरोपी ने किसान से पोखर बनाने के ऐवज में 7 लाख की मांग की थी। इसकी सूचना किसान ने लोकायुक्त भोपाल को दी। शिकायत पर लोकायुक्त भोपाल की टीम ने आरोपी सहायक सचिव को रंगे हाथ धर दबोचा।

No comments:

Post a Comment